फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bus service

Bahraich News: सुजौली से बलिया सलेमपुर के लिए रोडवेज बसों की सौगात

Thu, 23 Feb 2023 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
bus service
बहराइच। मिहींपुरवा तहसील के जंगल से घिरे सुजौली को बहराइच सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने रोडवेज बसों की सौगात दी है। दो रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया गया है, जो सुजौली क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। बसों का संचालन शुरू होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

पहली बस सुबह 11 बजे बहराइच से चलकर दो बजे सुजौली पहुंचेगी। इसके पश्चात सुजौली से बस 3 बजे बिछिया मिहिपुरवा, नानपारा, बहराइच से गोंडा, अयोध्या होते हुए बलिया पहुंचेगी। दूसरी बस बहराइच से 12 बजे निकल कर 3 बजे सुजौली पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसके पश्चात 4 बजे सुजौली से बस बिछिया मिहिपुरवा, नानपारा, बहराइच, गोंडा, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया होते हुए सलेमपुर पहुंचेगी। जिला मुख्यालय से लगभग 120 किलोमीटर दूरी पर स्थित सुजौली में पिछले काफी समय से क्षेत्र के ग्रामीण सलेमपुर व बलिया के लिए रोडवेज बस संचालन की मांग कर रहे थे। इसको लेकर ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री से मुलाकात भी की थी। सांसद ने गुरुवार को बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed