फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bullies uprooted the demarcation flag

Bahraich News: दबंगों ने सीमांकन झंडी को उखाड़ा

Tue, 17 Oct 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 17 Oct 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bullies uprooted the demarcation flag
महसी (बहराइच)। बौंडी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बभनौटी शंकरपुर में क्षेत्रीय लेखपाल ने सरकारी जमीन का सीमांकन कर झंडी लगाई थी। जिसे गांव के कुछ हथियार बंद दबंगों ने उखाड़ दिया। एक ग्रामीण के साथ पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल के साथ गालीगलौज कर ग्रामीण को जमकर पीटा। दबंगों ने सरकारी जमीन पर लगी फसल को भी नष्ट कर दिया। पुलिस ने पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

महसी तहसील में बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम बभनौटी शंकरपुर में सरकारी जमीन पर कुछ लोगों का कब्जा था। जिसकी जानकारी होने पर क्षेत्रीय लेखपाल मूलचंद पांडेय ने नवीन परती भूमि का राजस्व टीम के साथ पैमाइश कर सीमांकन किया था। साथ निशान के रूप में जगह-जगह झंडी लगा दी थी।
विज्ञापन

इससे नाराज ग्रामीण गोले, झब्बर, संवारे, सुरेन्द्र, जयप्रकाश, छबीले, पंकज कुमार, विनय, दयानंद, सुनील कुमार आदि ने लाठी डंडा व धारदार हथियार के साथ सोमवार शाम सीमांकन झंडी को उखाड़ दिया। भूमि पर लगी गन्ने की फसल को भी तहस नहस कर दिया। सूचना पर ग्रामीण यदुनाथ के साथ पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल मूलचंद के साथ अभद्रता व गाली गलौज की। साथ गए अदुनाथ को पीटकर लहुलुहान कर दिया, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। हमले के बाद घायल यदुनाथ को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौंडी थाना प्रभारी थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल मूलचंद की तहरीर पर गोले, झब्बर, संवारे, सुरेन्द्र, जयप्रकाश, छबीले, पंकज कुमार, विनय, दयानंद, सुनील कुमार व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ 332, 147 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed