फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bullies rescued child laborers from Labor Department vehicle in front of police

Bahraich News: पुलिस के सामने श्रम विभाग के वाहन से बाल श्रमिकों को छुड़ा ले गए दबंग

Tue, 28 Jan 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 28 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bullies rescued child laborers from Labor Department vehicle in front of police
 मिहींपुरवा नगर पंचायत क्षेत्र में बाल श्रमिकों को छुड़ाने के लिए श्रम विभाग के वाहन के पास जमा
बहराइच। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में बाल श्रम कराए जाने की सूचना पर श्रम विभाग की टीम ने एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर सात बच्चों को रेस्क्यू किया लेकिन दबंग प्रतिष्ठान स्वामियों ने एक नेता के साथ श्रम विभाग के वाहन का घेराव कर बच्चों को छुड़ा लिया। दबंगों ने श्रम विभाग की टीम के साथ बदसलूकी भी की। पूरे प्रकरण के दौरान मोतीपुर पुलिस मौजूद रही और तमाशबीन बनी रही। यहां तक की श्रम अधिकारी के तहरीर देने के तीन बाद तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। इस पर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने स्वत: संज्ञान लेकर मोतीपुर थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

डीएम मोनिका रानी व सहायक श्रम आयुक्त सिद्धार्थ मोदयानी के निर्देश पर शनिवार को श्रम परिवर्तन अधिकारी नानपारा दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने मिहींपुरवा नगर पंचायत क्षेत्र में टीम के साथ छापा मारा। वहां पांच दुकानों व एक प्रतिष्ठान पर छोटे-छोटे बच्चों से बाल श्रम होता मिला। टीम ने सभी बच्चों को रेस्क्यू कर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय ले जाने के लिए वाहन पर बैठाया।
विज्ञापन

इस दौरान कुड़वा मोड़ स्थित दीक्षित ढाबा के पास तीन दर्जन से अधिक दबंगों ने श्रम अधिकारी के वाहन को रोक लिया। आरोप है कि सभी ने वाहन पर हाथ पीटते हुए श्रम अधिकारी के साथ अभद्रता की। साथ ही जबरन वाहन में बैठे बच्चों को आजाद करवा दिया। इस दौरान एक नेता के शामिल होने की चर्चा है। पूरे घटनाक्रम में मौके पर मोतीपुर पुलिस भी मौजूद रही लेकिन पुलिस दबंगों के सामने बेबस बनी रही और तमाशा देखती रही। पुलिस की लापरवाही का आलम यह रहा कि श्रम अधिकारी ने तुरंत थाने में कार्रवाई के लिए तहरीर दी लेकिन तीन दिन बाद भी केस दर्ज नहीं किया। मोतीपुर पुलिस की यह कार्यशैली चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रम अधिकारी ने इन प्रतिष्ठानों के खिलाफ दी तहरीर
घटना के बाद श्रम अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने मेसर्स रिजवान फर्नीचर हाउस के संचालक अब्दुल हसन, मेसर्स शिवम मिष्ठान भंडार के संचालक जितेंद्र मदेशिया, मेसर्स लक्ष्मी नारायण मिष्ठान के संचालक लक्ष्मी नारायण, मेसर्स न्यू शिल्पी साइकिल स्टोर के संचालक विशाल, मेसर्स पवन ऑटो सर्विस के संचालक गिरधारी लाल वर्मा, मेसर्स पवन समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

सीडब्ल्यूसी ने एसओ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव, सदस्य श्रवण कुमार शुक्ला व दीपमाला प्रधान को श्रम अधिकारी ने घटना की जानकारी दी। इस पर सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष ने गहरी नाराजगी जताते हुए मोतीपुर एसओ को नोटिस जारी किया है और पुलिस मौजूदगी में बच्चों को भगाने की घटना में कार्रवाई न करने का जवाब मांगा है। साथ ही सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष ने एसपी व डीएम को भी प्रतिलिपि भेजकर घटना में कार्रवाई की अपेक्षा की है।

नहीं मिली है तहरीर
श्रम विभाग के अधिकारी ने मुलाकात की थी लेकिन उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है। मैं आज भी इंतजार कर रहा हूं लेकिन अभी उन्होंने तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलने के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

राकेश पांडेय, एसओ मोतीपुर

बाल श्रम मिशन अभियान के लिए टीम मेहीपुरवा गई थी। इसमें श्रम अधिकारी, एक संस्था व स्थानीय पुलिस मौजूद थी। सात बच्चों को कुछ स्थानीय लोगों ने जबरन छुड़ाकर भगा दिया। घटना की तहरीर दी गई है। मामले में एसपी से भी बात की गई है। एसपी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
सिद्धार्थ मोदियानी, सहायक श्रम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed