{"_id":"5de7e77f8ebc3e54e765cae5","slug":"bull-fell-down-in-well-bahraich-news-lko495911944","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में गिरे सांड को चार घंटे के बाद निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में गिरे सांड को चार घंटे के बाद निकाला
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नगर में स्थित एक कुएं के निकट आपस में लड़ते हुए दो सांड गिर गए। नगर पालिका कर्मियों ने कुएं के बगल दूसरे गड्ढे की जेसीबी से खोदाई की। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया।
नानपारा कोतवाली के सिंधी गली बस स्टैंड मार्ग पर बाग में कुंआ स्थित है। इस समय कुंआ सूखा हुआ है। कुएं की रेलिंग टूटी हुई है। मंगलवार देर शाम को कुएं के पास दो सांड आपस में लड़ रहे थे। सांड आपस में लड़ते हुए कुएं के अंदर गिर गए। जब लोगों को जानकारी हुई तो सूचना पुलिस व नगर पालिका को दी गई।
नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल मोहीद राजू ने सफाई नायक गंगा प्रसाद सिंह व सईद अहमद को मौके पर भेजा। मौके पर उनको बाहर निकालने में दिक्कत हुई। जिस पर जेसीबी मंगाई गई। जेसीबी से कुएं के बगल में एक गड्ढे की खोदाई शुरू की गई। लेकिन 20 फीट नीचा होने के कारण परेशानियां हुईं।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि चार घंटे की रेस्क्यू के बाद गड्ढे से दोनों सांड़ को सकुशल बाहर निकाला गया। इस दौरान सिपाही हरंगी यादव समेत काफी संख्या में भीड़ मौजूद रही।