फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Runners from Bahraich and Hardoi emerged victorious.

Bahraich News: बहराइच और हरदोई के धावकों ने मारी बाजी

Tue, 22 Sep 2026 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Runners from Bahraich and Hardoi emerged victorious.
 खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को सम्मानित करते अति​थि। 
शिवपुर। मां पार्वती देवी इंटर कॉलेज में आयोजित 37वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता के सोमवार को समापन अवसर पर परिणाम घोषित कर दिए गए। प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्गों के खिलाड़ियों ने दौड़ और थ्रो इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया। शिशु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हरदोई की निशा प्रथम रहीं। वहीं 200 और 400 मीटर में बहराइच की ऋचा नाग ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


बाल वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बहराइच के संस्कार वर्मा, 200 मीटर में लखीमपुर के साहिल और 400 मीटर में गोला के प्रताप प्रथम रहे। तरुण वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गोला के सतवीर सिंह ने बाजी मारी, जबकि 200 और 400 मीटर में लखीमपुर के गुलाब सिंह प्रथम रहे।
विज्ञापन

थ्रो इवेंट में गोला फेंक में बहराइच के साहिल, चक्का फेंक में दिवांशु और भाला फेंक में लवकुश ने पहला स्थान प्राप्त किया। शिशु और बाल वर्ग में श्रावस्ती संभाग प्रथम रहा, जबकि किशोर और तरुण वर्ग में सीतापुर संभाग ने पहला स्थान हासिल किया। ऑल चैंपियनशिप सीतापुर संभाग के नाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों ने चैंपियनशिप प्रदान की। कार्यक्रम में प्रांतीय मंत्री कौशल वर्मा, जिला प्रचारक कौशल मिश्र, प्रांतीय उप मंत्री धनीराम अवस्थी, कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार मिश्रा और प्रबंधक अक्षय प्रताप सिंह मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष घनश्याम सिंह चौहान ने सभी सहयोगियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed