फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BSP's elephant eats money

बसपा का हाथी खाता है पैसा

Sat, 25 Feb 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sat, 25 Feb 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
BSP's elephant eats money
जनसभा को संबोधित करते राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को प्रदेश सरकार हिसाब-किताब नहीं देती है। भ्रष्टाचार चरम पर है। यूपी का किसान परेशान है। भाजपा की सरकार बनी तो घोटालों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस की खाट खड़ी हो गई है। बसपा का हाथी पैसा खाता है। सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों दल अपनी मर्यादा भूल गए हैं। प्रधानमंत्री पद का सम्मान करना भी नहीं जानते। 
विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को महसी के भाजपा उम्मीदवार सुरेश्वर सिंह व पयागपुर के उम्मीदवार सुभाष त्रिपाठी के पक्ष में सभा की। दोनों स्थानों पर उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर तीर छोड़े। कहा कि भ्रष्टाचार से निजात पानी है तो भाजपा की सरकार बनानी होगी।
विज्ञापन


भाजपा ही स्वच्छ प्रशासन दे सकती है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सर्जिकल स्ट्राइक को देश का सम्मान बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत का सिर विश्व में ऊंचा हुआ है। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस खाट सभा कर लोगों की खाट खड़ी करने चली थी, लेकिन उसकी ही खाट खड़ी हो गई। अब सपा से गठबंधन निभा रही है, लेकिन सपा और कांग्रेस दोनों को जनता पहचान चुकी है। उनकी दाल नहीं गलने वाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा पर तीर चलाते हुए उन्होंने कहा कि बसपा का हाथी सिर्फ पैसा खाता है। उसे किसानों, मजदूरों, व्यापारियों व आम नागरिकों के दुख-दर्द से कोई मतलब नहीं है। भाजपा सिर्फ विकास की बात करती है। यूपी में सरकार बनने के तीन माह के अंदर किसानों का ऋण माफ होगा। गरीबों के घर जन्म लेने वाले बच्चे का तत्काल 50 हजार का बांड बनवाया जाएगा। बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराएंगे।


केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कुर्ता पहना दिया था, अब पायजामा पहना दीजिए। सूट पूरा हो जाएगा। इस मौके पर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सुरेश्वर सिंह और सुभाष त्रिपाठी को जिताने की अपील की। इस मौके पर पदमसेन चौधरी, बृजेश गुप्ता, संचित सिंह, राजेश निगम, सावित्रीबाईफुले, जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, राजा जयेंद्र विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed