फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Brother dies in bike collision, two injured

Bahraich News: बाइकों की टक्कर में भाई की मौत, दो घायल

Sat, 12 Apr 2025 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 12 Apr 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Brother dies in bike collision, two injured
मन्नू यादव की फाइल फोटो।
बहराइच/चित्तौरा। टिकोरा मोड़ के पास बृहस्पतिवार रात दो बाइकोंं की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे बाइक सवार की हालत नाजुक होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं दो अन्य हादसोंं में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के हुसैनपुर भक्तनपुरवा निवासी मन्नू यादव (30) दूध कारोबारी थे और माधवरेती में पनीर-दूध की दुकान संचालित करते थे। बृहस्पतिवार रात वह दुकान बंद कर छोटे भाई संजय यादव (25) के साथ बाइक से घर जा रहे थे। इस दौरान बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर टिकोरा मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में मन्नू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका भाई संजय यादव व दूसरा बाइक सवार गुल्लाबीर कॉलोनी निवासी समीर (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां समीर की हालत गंभीर देख चिकित्सकोंं ने उन्हेंं मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं संजय का इलाज जारी है।
विज्ञापन

मन्नू के चचेरे भाई जयकरन ने बताया कि वह अपने पीछे दो बेटे व एक बेटी को छोड़ गए हैं। मौत की सूचना से परिजनोंं में कोहराम मचा हुआ है। राहगीरोंं के मुताबिक बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसों में दो गंभीर रूप से घायल
गोंंडा जिले के कौड़िया के भुजवापुर निवासी प्रहलाद गौतम (42) शुक्रवार सुबह विशेश्वरगंज बॉर्डर के पास सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान उन्हें तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगोंं ने उन्हेंं सीएचसी विशेश्वरगंज पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकोंं ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। मोतीपुर के भग्गापुरवा निवासी वीरेंद्र (19) शुक्रवार को बाइक से मजदूरी करने रजवापुर जा रहे थे। इस दौरान घर से कुछ दूरी पर नानपारा हाईवे पर दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed