{"_id":"3c25247e851898f6a5677eed124d44a1","slug":"boy-death-due-to-drowned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक की डूबकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 26 Jul 2015 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमजोलियों के साथ गांव के बाहर स्थिति तालाब के तट पर खेलने गया एक बालक पैर फिसलने से तालाब में डूब गया। काफी देर बाद तट पर मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई। इस पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत जतौरा के मजरा रन्नी निवासी कुछ लोग प्रतिदिन की तरह मवेशियों को घास चराने के लिए गांव से कुछ दूरी पर स्थित कटका तालाब गए थे। गांव निवासी बंशीलाल का बड़ा भाई भी मवेशी को लेकर गया था। बंशीलाल (8) पुत्र भरत चौहान हमजोलियों के साथ तालाब के तट पर खेलने निकल गया।
विज्ञापन
जब सभी लुकाछिपी का खेल खेल रहे थे। तभी पैर फिसलने से बंशीलाल तालाब में डूब गया। भाग दौड़ में बच्चे उसके डूबने की बात नहीं जान पाये। काफी देर बाद जब वह नहीं मिला तो खोजबीन शुरू हुई।
विज्ञापन
मवेशी चरा रहे लोग भी मौके पर पहुंचे। कुछ गोताखोरों ने तालाब में उतरकर तलाश शुरू की तो बंशीलाल का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों के सामने पंचनामा के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बच्चे की मौत से परिवार के लोग बिलख रहे हैं।