{"_id":"68973b2d9a28cc01a90b7f43","slug":"body-of-homeguard-found-lying-in-garden-in-bahraich-who-had-left-home-to-go-to-duty-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बाग में पड़ी मिली होमगार्ड की लाश, घर से ड्यूटी जाने के लिए निकला था; फिर कभी नहीं लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बाग में पड़ी मिली होमगार्ड की लाश, घर से ड्यूटी जाने के लिए निकला था; फिर कभी नहीं लौटा
Sat, 09 Aug 2025 05:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 09 Aug 2025 05:42 PM IST
सार
बहराइच में होमगार्ड की लाश बाग में पड़ी मिली। वह घर से ड्यूटी जाने के लिए निकले थे, फिर कभी नहीं लौटे। घटना से रक्षाबंधन पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
Anuj Crime
- फोटो : istock
विस्तार
यूपी के बहराइच में ड्यूटी पर निकले एक होमगार्ड की लाश शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर बाग में पड़ी मिली। परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
मोतीपुर थाना क्षेत्र के निंबिया रायबोझा निवासी सुनील कुमार (46) होमगार्ड के पद पर तैनात थे। इन दिनों सुजौली थाना क्षेत्र के एक बैंक पर उनकी ड्यूटी थी। उनके भाई हुकुमचंद के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह वह घर से ड्यूटी जाने के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उनके मोबाइल पर कॉल किया। लेकिन, घंटी बजने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
रातभर इंतजार के बाद सुबह परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच घर से करीब 200 मीटर दूर यूकेलिप्टस के बाग में सुनील का शव पड़ा मिला। यह देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि सुनील रोजाना बस से सुजौली थाने के लिए आते-जाते थे। किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। भाई हुकुमचंद का आरोप है कि उनके भाई की हत्या की गई है। वहीं पुलिस के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। घटना से गांव में सन्नाटा पसरा है। लोग अलग-अलग चर्चाएं कर रहे हैं।