फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Body of a young man found hanging from a tree near Raniyapur Minor.

Bahraich News: रनियापुर माइनर के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Sun, 26 Jul 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 26 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found hanging from a tree near Raniyapur Minor.
सुरेश।       (फाइल फोटो)
विशेश्वरगंज। रनियापुर माइनर के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत नेवलापुर के मजरा मथुरापुरवा निवासी सुरेश यादव (28) शुक्रवार रात बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन



शनिवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने रनियापुर माइनर के निकट एक पेड़ पर सुरेश का शव फंदे से लटका देखा। सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संदीप कुमार दूबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे और उसी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed