फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BJP leaders took out the tricolor trip

भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 15 Sep 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders took out the tricolor trip
बहराइच के गायघाट में तिरंगा यात्रा को रवाना करते मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता। - फोटो : BAHRAICH
गायघाट/बिछिया (बहराइच)। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गायघाट व चफरिया मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से एकता बनाए रखने पर बल दिया।
विज्ञापन

बलहा उपचुनाव की तैयारी के मददेनजर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर रविवार को विधानसभा के गायघाट और चफरिया मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि सांसद अक्षयवरलाल गोंड रहे। उन्होंने भाजपा का झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

चफरिया मंडल की यात्रा सहकारी मंडी समिति परिसर से प्रारंभ होकर बाजपुर बनकटी, बड़खड़िया, चहलवा होते हुए मेला मैदान कारीकोट पहुंचकर समाप्त हुई। गायघाट मंडल में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तिरंगा यात्रा को रवाना किया। यात्रा दौलतपुर, रामपुर, राजापुर रतहिया, मटिहा मोड़, गायघाट होते हुए अमवापुर बाग में समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, गोदावरी मिश्र, गुलाब चंद शुक्ला, जितेंद्र तिवारी, घूरे प्रसाद मौर्य, सौरभ मिश्र समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed