{"_id":"652cc82ea4144141120333f7","slug":"bike-rider-trapped-between-dcm-and-e-rickshaw-dies-bahraich-news-c-98-1-slko1011-4791-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: डीसीएम व ई-रिक्शे के बीच फंसा बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: डीसीएम व ई-रिक्शे के बीच फंसा बाइक सवार, मौत
Mon, 16 Oct 2023 10:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:50 AM IST
विज्ञापन
हुजूरपुर (बहराइच)। भग्गड़वा बाजार से घर जा रहा एक बाइक सवार डीसीएम को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गया। इस दौरान दोनों वाहनों के बीच फंसने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंनगरा विशुनपुर टेढ़ी निवासी त्रिलोक कुमार उर्फ सोनू सिंह (30) रविवार को खरीदारी करने के लिए भग्गड़वा बाजार आया था। खरीदारी के बाद वह वापस जा रहा था। इसी दौरान राजकीय इंटर काॅलेज भग्गड़वा बाजार के पास डीसीएम को ओवरटेक करते समय वह सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गया। हादसे में दोनों वाहनों के बीच फंसने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच जारी है।