फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bike mechanic killed Sajaroon after she pressured him for marriage

Bahraich News: बाइक मिस्त्री ने शादी का दबाव बनाने पर की थी साजरून की हत्या

Mon, 10 Mar 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 10 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bike mechanic killed Sajaroon after she pressured him for marriage
बहराइच। कोतवाली नानपारा के गिरधरपुर जगन्नाथपुरवा के पास की गई युवती की नृशंस हत्या के आरोपी को रविवार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या मृतका के प्रेमी ने ही की थी। हत्या करने का कारण मृतका द्वारा शादी करने के दबाव था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बोगदा व मृतका का कटा सिर भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन


घटना का खुलासा करते हुए एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि साजरून के पिता का घर नवाबगंज कस्बे में है। साजरून अधिकतर यहीं रहती थी। साजरून के पिता के घर के बगल ही श्रावस्ती जिले के गिरंट थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी आसिफ रजा उर्फ फैजान बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। पिता के घर रहने के दौरान साजरून का आसिफ रजा के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। प्रेम प्रसंग में पड़ी साजरून बीते कई दिनों से आसिफ रजा पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इससे आसिफ परेशान हो गया और हत्या की शाजिश रच डाली। उसे रात को नहर पुलिया पर बुलाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आसिफ ने उसका सिर उसके ही शॉल में लपेटकर घटनास्थल से दो किमी दूर नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था। इसे पुलिस ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तारी टीम में नानपारा कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर अवधेश यादव, उपनिरीक्षक काजल वर्मा, राम गोविंद वर्मा, पूर्णेश नरायन पांडेय, सिपाही अर्जुन मद्धेशिया, अनुराग सिंह, अमित सिंह, स्वॉट टीम के उपनिरीक्षक दिवाकर तिवारी, दीपक सिंह, प्रदीप गंगवार, नितिन अवस्थी, आनन्द उपाध्याय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शॉकर रॉड व चेन स्पॉकिट से बनाया बोगदा
साजरून की हत्या के लिए उसके प्रेमी आसिफ रजा ने बोगदा खरीदा नहीं, बल्कि अपनी ही दुकान के पुराने सामान से उसने हथियार बनाया था। एएसपी ने बताया कि आसिफ ने बाइक के शॉकर रॉड में चेन स्पॉकिट को वेल्डिंग करवाकर उसे बोगदा बना लिया और उसी से साजरून की निर्मम हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed