फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bike crashes after hitting dog; woman dies, son injured.

Bahraich News: कुत्ते से टकराकर गिरी बाइक, महिला की मौत, बेटा घायल

Mon, 24 Aug 2026 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bike crashes after hitting dog; woman dies, son injured.
बहराइच। रिसिया क्षेत्र में रविवार दोपहर कुत्ते से टकराकर बाइक पलट जाने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


मोतीपुर थाना के गुलहरिया जगतापुर के दौलतपुर निवासी सायमा (50) की तबीयत कई दिनों से खराब थी। स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर वह रविवार को अपने बेटे शाहरुख (22) के साथ बाइक से दवा लेने बहराइच आ रही थीं। रिसिया के पास पहुंचने पर अचानक एक कुत्ता सड़क के बीच आ गया। बाइक चला रहे शाहरुख ने उसे बचाने और बाइक रोकने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार बाइक कुत्ते से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में सायमा और शाहरुख गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां चिकित्सकों ने सायमा को मृत घोषित कर दिया, जबकि शाहरुख का उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed