फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bike collided, young man killed, four injured

बाइकें भिड़ीं, युवक की मौत, चार घायल

Mon, 18 Nov 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Bike collided, young man killed, four injured
गायघाट (बहराइच)। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर सोमवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। इनमें दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी से केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के नवापुरवा गांव निवासी रामखेलावन पुत्र बिंद्रा बाइक से नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर देर शाम जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसने बाइक मुख्य सड़क पर मोड़ दी। जिससे एक बाइक पर सवार कोतवाली नानपारा के चंदेलाकला गांव निवासी रामलाल (30), इमलिया गांव निवासी वीरेंद्र कुमार, जूड़ा जगरामपुरवा गांव निवासी जगदीश और जगतराम की बाइक उससे टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में सभी लोग घायल हो गए। सूचना पाकर अपराध निरीक्षक मनोज राय, चौकी इंचार्ज अजय तिवारी, अनिरुद्ध मौके पर पहुंचे और घायलों को सभी घायलों को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया गया। जहां रामलाल की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल जगतराम और जगदीश को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर मनोज राय ने बताया कि एक बाइक पर चार लोग सवार थे। सभी लखीमपुर की ओर जा रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed