{"_id":"5e4d73828ebc3ef2a26dbd50","slug":"beenraj-became-the-block-chief-of-visheshwarganj-bahraich-news-lko509477216","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीनाराज बनी विशेश्वरगंज की ब्लॉक प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीनाराज बनी विशेश्वरगंज की ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन
विशेश्वरगंज ब्लाक प्रमुख बनीं भाजपा प्रत्याशी बीना राज मिश्रा समर्थकों का अभिवादन करते हुए।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। विकास खंड विशेश्वरगंज के ब्लॉक प्रमुख पद के उपचुनाव के लिए बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर मतदान कराया गया। इस दौरान 104 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। इसमें भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बीनाराज मिश्रा ने 41 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर जीत हासिल की। बीनाराज की जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विशेश्वरगंज ब्लॉक प्रमुख राना अगम सिंह के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई थी, जिसके लिए उप चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। ब्लॉक मुख्यालय में बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से मतदान शुरू हुआ जो दोपहर बाद तीन बजे तक चलता रहा। मतदान में विकास खंड के सभी 104 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हिस्सा लिया। मतदान को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। दोपहर बाद मतगणना का काम शुरू किया गया।
सहायक निर्वाचन अधिकारी बाबूराम की देखरेख में लगभग एक घंटे तक मतगणना का काम चला। मतगणना के दौरान बीनाराज मिश्रा को 72 मत हासिल हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राना अविरल सिंह को 31 वोट ही मिल सके। एक मत अवैध घोषित किया गया। इस पर भाजपा प्रत्याशी बीनाराज ने 41 मतों से जीत हासिल की। बीनाराज को निर्वाचन अधिकारी की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। बीनाराज की जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
बीनाराज को समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी व पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख सच्चिदानंद पाठक, विनोद तिवारी, आनंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
एक प्रत्याशी ने की नाम वापसी
चुनाव की प्रक्रिया के दौरान तीन प्रत्याशियों की ओर से नामांकन जमा किया गया था। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना अगम सिंह की पत्नी ऊषा सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया, जिसके बाद महज दो प्रत्याशियों के बीच ही कड़ी टक्कर हुई।
जगह-जगह जमे रहे समर्थक
ब्लॅाक प्रमुख प्रत्याशियों के समर्थकों का विशेश्वरगंज बाजार में सुबह से ही जमावड़ा देखने को मिला। यहां दुकानों, चौराहों व होटलों पर समर्थक जमा रहे। सभी अपने प्रत्याशी की उपचुनाव में जीत का दावा कर रहे थे।