{"_id":"6037d7568ebc3e8ca25441a6","slug":"beautification-of-schools-should-be-done-as-per-rule-bahraich-news-lko566748185","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन की मंशानुरूप स्कूलों का हो सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन की मंशानुरूप स्कूलों का हो सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
बहराइच। प्राथमिक विद्यालय चाईनपुरवा में न्याय पंचायत हुसैनपुर के सभी शिक्षकों की संकुल स्तरीय बैठक हुई। जिसमें डायट मेंटर ने सभी शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों को बेहतर शिक्षा व सरकार के निर्देशानुसार पठन-पाठन करने की बात कही।
तेजवापुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चाइनपुरवा में न्याय पंचायत हुसैनपुर के सभी शिक्षक, प्रधानाध्यापक व एआरपी की बैठक हुई। मुख्य अतिथि डायट के मेंटर दशरथ यादव रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत की। शिक्षकों की बैठक में आधारशिला शिक्षण संग्रह ध्यानाकर्षण माड्यूल पर चर्चा हुई। साथ ही एक मार्च से प्राथमिक विद्यालय खोलने के नियम निर्देशों की जानकारी दी गई।
एनके शुक्ला ने आगामी ट्रेनिंग सत्र की चर्चा की। साथ ही विद्यालय में 100 दिन संचालित होने वाले ज्ञानोत्सव कार्यक्रम के बारे में बताया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय उपाध्याय शिक्षकों को मेहनत और लगन से स्कूलों को प्रेरक बनाने पर बल दिया। मेंटर दशरथ यादव ने विद्यालय का अवलोकन कर व्यवस्था सुधारने की बात कही। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी बृजेश गुप्ता, अंजू धवन, जूही साहू, प्रधानाध्यापिका ममता शर्मा समेत अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।