फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Baroli became hotspot, planted barricading

बढ़ौली बना हॉटस्पॉट, लगाई बैरीकेडिंग

Tue, 02 Jun 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Baroli became hotspot, planted barricading
जरवल (बहराइच)। ब्लॉक के बढ़ौली गांव निवासी एक युवक मुंबई से आया था। उसका सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। जांच में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी थी। ऐसे में देर रात युवक को चित्तौरा स्थित कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, युवक के संपर्क में आने वाले परिवारीजनों समेत 14 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही गांव को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। सभी रास्ते बैरीकेडिंग लगाकर सील कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जरवल विकास खंड अंतर्गत बढ़ौली गांव निवासी एक श्रमिक बीते हफ्ते मुंबई से आया था। उसका सैंपल जांच के लिए चिकित्सा कर्मियों ने लखनऊ भेजा था। जांच रिपोर्ट सोमवार देर शाम आई, जिसमें श्रमिक कोरोना संक्रमित मिला। युवक के पॉजिटिव होने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. निखिल सिंह, डॉ. पूनम, साकिब अहमद, खंड शिक्षा अधिकारी अमित श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि हसीब अहमद, आशा बहू, आंगनबाड़ी और कोटेदार गांव पहुंचे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए लोगों व परिवारीजनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। डॉ. निखिल ने बताया कि 14 लोगों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं, जबकि कोरोना संक्रमित मरीज को सोमवार रात 11.30 बजे चित्तौरा में स्थित कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएम शंभु कुमार ने गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। डीएम के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने गांव को हॉटस्पॉट बना दिया है। गांव के सभी रास्तों को बैरीकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया है। डीएम ने एसडीएम कैसरगंज बाबूराम को हॉटस्पॉट का मजिस्ट्रेट बनाया है। गांव में जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed