{"_id":"6af36562d2db964db5007444","slug":"provisional-publication-of-the-electoral-roll-will-take-place-on-november-17-bahraich-news-c-98-1-slko1007-159935-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 17 नवंबर को होगा मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 17 नवंबर को होगा मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन
विज्ञापन
बहराइच। विधानसभा क्षेत्रवार फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 17 नवंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद मतदाता अपने-अपने मतदेय स्थलों पर सूची का अवलोकन कर सकेंगे। सूची में नाम छूटने या नाम, पता समेत अन्य विवरण में गड़बड़ी होने पर 16 दिसंबर तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा।
निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। साथ ही मतदेय स्थलों पर विशेष शिविर लगाकर लोगों को मतदाता सूची से संबंधित जानकारी दी जा रही है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन होगा। इसके बाद 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस दौरान मतदाता अपना नाम और दर्ज विवरण जांच सकेंगे। सूची में नाम शामिल कराने, छूटे हुए नाम जुड़वाने और विवरण में सुधार के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
प्राप्त दावों और आपत्तियों का निर्वाचन विभाग की ओर से परीक्षण कराया जाएगा। सही पाए जाने वाले आवेदनों का निस्तारण करते हुए 28 दिसंबर तक नाम जोड़ने और विवरण में संशोधन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन किया जाएगा। निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से समय रहते सूची में अपना नाम और विवरण जांचने की अपील की है।
-- -- -- -- -- -
विधानसभावार मतदाता सूची तैयार कराई जा रही है। 17 नवंबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
-अरुण कुमार, एडीएम