फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bank network collapsed, transaction stalled

बैंक का नेटवर्क ध्वस्त, लेनदेन ठप

Mon, 03 Feb 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Bank network collapsed, transaction stalled
महसी राजीचौराहा में आर्यावर्त बैंक में नेटवर्क न होने पर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : BAHRAICH
राजीचौराहा (बहराइच)। महसी तहसील अंतर्गत आर्यावर्त बैंक रायपुर थैलिया में सोमवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे, लेकिन बैंक के बाहर नेटवर्क न होने का बैनर बैंक कर्मियों ने लगा दिया। नेटवर्क की खराबी के चलते बैंक में लेनदेन नहीं हो सका। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक में पूरे दिन इंतजार करने के लिए बाद उपभोक्ता मायूस होकर घर लौट गए। इस दौरान बैंक कर्मचारी तकनीकी खामी बताकर पल्ला झाड़ते नजर आए। यह स्थिति बीते सप्ताह से बनी हुई है।
विज्ञापन

महसी तहसील अंतर्गत राजीचौराहा में आर्यावर्त बैंक शाखा रायपुर थैलिया स्थित है। तीन दिन बैंक बंदी के बाद उपभोक्ता बैंक पहुंचे, लेकिन बैंक पहुंचने पर उपभोक्ताओं को नेटवर्क न होने का नोटिस चस्पा दिखा। इससे उपभोक्ता काफी परेशान रहे। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने बैंक परिसर व बाहर रहकर नेटवर्क आने का इंतजार किया, लेकिन पूरा दिन बीत गया और बैंक का नेटवर्क सही नहीं हुआ, जिससे उपभोक्ताओं को लेनदेन नहीं हो सका।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक महज पांच मिनट के लिए बैंक में नेटवर्क आया। इसके बाद चला गया और दोबारा नेटवर्क आया ही नहीं। नेटवर्क न आने से लेनदेन नहीं हो सका। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक पहुंचे बकैना निवासी बरसाती, अरविंद पाठक थैलिया, मुंशी राजापुर, संतोष कुमार, उत्तम बाजपेई, मोहम्मद उमर, गया प्रसाद, नसीरे आलम, अंगद समेत आदि ने कहा कि कि पूरा दिन बीत गया, लेकिन बैंक में नेटवर्क नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में शाखा प्रबंधक जगदीश प्रसाद शुक्ला का कहना है कि पांच मिनट के लिए नेटवर्क सही हुआ था। इसके बाद फिर से नेटवर्क ध्वस्त हो गया। यह तकनीकी खामी के कारण है। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed