फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bank employees will be on nationwide strike on 24 and 25

Bahraich News: 24 व 25 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी

Sun, 09 Mar 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 09 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bank employees will be on nationwide strike on 24 and 25
बहराइच में जेल रोड पर ​स्थित इंडियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन करते बैंककर्मी।
बहराइच। बैंक कर्मी 24 व 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इसके लिए शुक्रवार को कर्मचारियों ने क्षेत्रीय कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। यूनाईटेड फोरम के आह्वान पर यूपी बैंक इंप्लाॅइज यूनियन के पदाधिकारियों और बैंककर्मियों ने शुक्रवार को जेल रोड स्थित इंडियन बैंक, अंचल कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बैंक कर्मी पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था से नाराज हैं। मांगों के समर्थन में 24 व 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है। इसमें सभी बैंकों कर्मचारी, अधिकारी संगठन प्रतिभाग करेंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में इंडियन बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया इत्यादि बैंकों के कर्मचारी शामिल रहे। इस मौके पर पीयूष द्विवेदी, अंकित अग्रवाल, आनंद जायसवाल, लालजी जायसवाल, गरिमा राव, प्रियंका सिंह, श्वेता सोनी, आकांक्षा, महिमा, कोमल, मोहित, हरिनाम सिंह, पंकज गौड़, अमन राज, तन्मय रस्तोगी, रिषभ स्वरूप, शुभम शुक्ला, दिनेश यादव, सतीश सुरेश, महेश, शक्ति, अश्वनी, प्रहलाद, रणवीर सिंह, विवेक, चंद्र प्रकाश नेगी, दीप चंद्र, मनोज कुमार वर्मा, अनुराग, अभिषेक मौर्य, अभिषेक रामनानी, दिनेश चंद्र, कुलदीप यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed