{"_id":"4f63e2e1d06f1af9513611727af4a394","slug":"bal-vikas-department-employ-got-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल से चरमराई बाल विकास की पोषण योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल से चरमराई बाल विकास की पोषण योजना
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल विकास विभाग के कर्मचारियों की सेवा विस्तार और मानदेय की मांग को लेकर बुधवार को भी कलमबंद हड़ताल जारी रही। दूसरे दिन कर्मचारियों ने सभा कर आक्रोश जताया। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर संविदा लिपिक, सीडीपीओ व मुख्य सेविकाएं हड़ताल पर चले गए हैं।
विज्ञापन
संघ की ओर से आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सगीर अंसारी ने कहा कि अगस्त माह में सेवा विस्तार हो जाना चाहिए था लेकिन अभी तक सभी की पत्रावली अधर में ही है। मानदेय भी नहीं दिया जा रहा है जिससे कुपोषण को भगाने वाले कर्मचारी व उनके परिवार कुपोषित होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
मंत्री नरेंद्र यादव ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किए जाने तक हड़ताल जारी रखी जाएगी। कर्मचारियों ने ब्लॉकों में भी कामकाज ठप कर दिया है जिससे बाल विकास योजना की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। सभा के दौरान संगठन मंत्री दिवामणि प्रताप सिंह, अरविंद कुमार, नीरज वर्मा, आलोक साहू, विजय मौर्या व अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन