फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bail granted to accused arrested with high frequency walkie-talkie

Bahraich News: हाई फ्रिक्वेंसी वॉकी-टॉकी के साथ गिरफ्तार अभियुक्तों की जमानत मंजूर

Sat, 05 Jul 2025 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 05 Jul 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Bail granted to accused arrested with high frequency walkie-talkie
बहराइच। नेपाल सीमा पर हाई फ्रिक्वेंसी वॉकी-टॉकी के साथ गिरफ्तार किए गए सात अभियुक्तों की जमानत जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मंजूर कर ली है। इन्हें 27 जून को नेपाल से भारत आने के प्रयास में एसएसबी ने गिरफ्तार किया था। अपने आदेश में सत्र व जनपद न्यायाधीश सतेंद्र कुमार ने कहा कि मामले के तथ्यों, परिस्थितियों व अपराध की प्रकृति को देखते हुए गुणदोष पर बिना कोई अभिमत प्रकट किए अभियुक्त शंकर पांडेय, मोहम्मद मुस्लिम, छांगुर, अवधेश कुमार, बिलाल अब्दुल रहमान शेख, तेमेश्वर भोंदवे और मुनीर शेख की जमानत मंजूर की जाती है। इसके लिए शर्त निर्धारित की गई है कि मामले की प्रत्येक सुनवाई पर अभियुक्त स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed