{"_id":"675a79a87f2ed68785005efc","slug":"bahraich-got-second-place-in-the-state-in-operation-of-schemes-bahraich-news-c-98-1-slko1013-123839-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: योजनाओं के संचालन में बहराइच को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: योजनाओं के संचालन में बहराइच को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान
Thu, 12 Dec 2024 11:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:20 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। विकास कार्यों से लेकर अन्य सरकारी योजनाओं के संचालन को लेकर होने वाले कार्यों की रैंकिंग में जिले की स्थिति में बड़े स्तर पर सुधार हुआ है। शासन की जारी की गई नवंबर माह की रैंकिंग में बहराइच को ओवरऑल रैंकिंग में प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। इसमें विकास कार्यों से लेकर राजस्व आदि मुद्दे शामिल हैं। वहीं आईजीआरएस के तहत सीएम डैशबोर्ड पर होने वाली शिकायतों में भी जिला दूसरे नंबर पर है।
बुधवार को शासन की ओर से नवंबर माह की जारी की गई रैंकिंग में जनपद बहराइच को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। शासन स्तर से जारी रैंकिंग में महाराजगंज, बहराइच, हमीरपुर, अंबेडकरनगर व बुलंदशहर को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि यहां के सभी संबंधित अधिकारियों के प्रयास से ही यह सफलता मिल सकी है। डीएम ने अफसरों की सराहना करते हुए सभी से अपेक्षा की है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की संचालित विकासपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं को शासन की मंशानुरूप धरातल पर लाने के लिए इसी तरह काम जारी रहेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
बाक्स-
अक्तूबर में मिली थी 75वीं रैंकिंग
बीते अक्तूबर में जिले की रैंकिंग काफी खराब आई थी। विकास योजनाओं में जिले को प्रदेश में 75 वां स्थान मिला था लेकिन नवंबर में डीएम मोनिका रानी व सीडीओ मुकेश चंद्र ने इसके लिए प्रयास शुरू किया। तमाम अफसरों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई। सभी कार्यों को सीडीओ सीधे अपने स्तर से ही देख रहे है। इसी का नतीजा है कि कामकाज बेहतर होने के साथ प्रदेश स्तर पर जिले का नाम हुआ व आम लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन-
शासन की मंशा के अनुसार जो भी विकास योजनाएं हैं उनको धरातल पर लाने का प्रयास निरंतर जारी है। लोगों की समस्याओं का भी गुणवत्तापरक तरीके से निस्तारण कराया जा रहा है। जिले की रैंकिंग में सुधार पूरी टीम की मेहनत से हुआ है। आगे भी निरंतर इसी तरह प्रयास जारी रहेगा जिससे आम लोगों को सभी सरकारी योजनाओं का आसानी से लाभ मिल सके।
मुकेश चंद्र, सीडीओ