फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich Election Result 2022 Bahraich Matera Mahasi Payagpur Kaiserganj Balha Nanpara Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

Bahraich Election Seat Result 2022: समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में किसने मारी बाजी, जानें नतीजे

Thu, 10 Mar 2022 07:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: रोहित राज Updated Thu, 10 Mar 2022 07:15 PM IST
सार

बहराइच के सात विधानसभा सीटों पर गुरुवार (10 मार्च) को वोटों की गिनती समाप्त हो चुकी है। बलहा, नानपारा, मटेरा, महसी, बहराइच, पयागपुर और कैसरगंज सीटों पर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली।

विज्ञापन
Bahraich Election Result 2022 Bahraich Matera Mahasi Payagpur Kaiserganj Balha Nanpara Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बहराइच के सात विधानसभा सीटों पर गुरुवार (10 मार्च) को वोटों की गिनती समाप्त हो चुकी है। बलहा, नानपारा, मटेरा, महसी, बहराइच, पयागपुर और कैसरगंज सीटों पर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। सात सीटों पर कुल 72 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई है। सात में चार सीटों पर भाजपा और तीन सीटों पर अखिलेश यादव की पार्टी सपा को जीत मिली।
विज्ञापन


किस सीट पर कौन जीता-कौन हारा:
बहराइच: इस सीट से समाजवादी पार्टी के यासर शाह पहले 2700 वोटों से आगे चल रहे थे। बाद में भाजपा की अनुपमा जायसवाल ने शानदार वापसी की और 4078 वोटों से यासर को हरा दिया।
विज्ञापन


बलहा: इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी की सरोज सोनकर ने जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अक्षयवर नाथ कनौजिया को 16573 मतों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसरगंज: यहां से समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। उसके उम्मीदवार आनंद कुमार ने भाजपा के गौरव वर्मा को 7711 वोटों से हरा दिया।

नानपारा: इस सीट पर समाजवादी पार्टी को हार मिली है। अपना दल (सोनेलाल) पार्टी के रामनिवास वर्मा ने जीत हासिल की है। उन्होंने सपा की माधुरी वर्मा 12184 वोटों से हराया।


महसी: यहां से समाजवादी पार्टी के कृष्णा कुमार ओझा को हार मिली है। भाजपा के सुरेश्वर सिंह ने 42684 वोटों से भारी जीत हासिल की है।

मटेरा: भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। सपा की मारिया को इस सीट पर जबरदस्त जीत मिली है। उन्होंने भाजपा के अरुण वीर सिंह को 10428 से हराया।

पयागपुर: भारतीय जनता पार्टी के सुभाष त्रिपाठी को यहां जीत मिली है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुकेश श्रीवास्तव को हराया। सुभाष त्रिपाठी को 12056 वोटों से जीत हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed