{"_id":"63a1f5625c2f3216b85a5d3e","slug":"bahraich-bahraich-news-lko662828578","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कोहरे में रोज 12 घंटे थमा रहेगा रोडवेज बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कोहरे में रोज 12 घंटे थमा रहेगा रोडवेज बसों का संचालन
विज्ञापन
बहराइच। तराई क्षेत्र में लगातार बढ़ते कोहरे के प्रकोप से 12 घंटे के लिए रोडवेज बसों का पहिया थमा रहेगा। निगम प्रशासन ने कोहरे के कारण होने वाले हादसों से बचने के लिए रात्रिकालीन सेवा की बसों के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। निर्देश के तहत अब शाम सात से लेकर सुबह सात बजे तक डिपो से परिवहन निगम की बसों का संचालन नहीं होगा।
इस दौरान संचालित बसों को आलवेदर लैंप से लैस कर बसों में रिफलेक्टर टेप, बैक लाइट, इंडीकेटर व शीशे इत्यादि से सुसज्जित करने का कार्य भी प्राथमिकता पर होगा।
बस स्टेशनों पर यात्रियों को ठंड से बचाने के लिए अलाव जलवाने के साथ ही साफ-सफाई के उचित इंतजाम सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए यदि किसी दिन कोहरा नहीं होगा तो सुबह के समय बसों का संचालन जल्द ही शुरू हो सकेगा। तराई में मौजूदा समय ठंड का प्रकोप जारी हो चुका है। शाम ढलते ही कोहरे का प्रभाव बढ़ने लगता है।
विज्ञापन
ऐसे में रात्रिकालीन सेवा में चलने वाली बसों के संचालन में परेशानी के साथ ही खतरा भी कई गुना बढ़ने लगा था। इससे बचने के लिए ही निगम प्रशासन की ओर जिले में रात्रिकालीन संचालित बसों की सेवा को तत्काल प्रभाव से बंद करने को निर्णय किया है। निगम प्रशासन के इस निर्णय के बाद अब रात को सफर करने वाले यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ेगी।
बहराइच डिपो से लखनऊ, सीतापुर, अयोध्या, गोरखपुर, दिल्ली, सुल्तानपुर, जयपुर, आगरा, कानपुर, रायबरेली समेत तमाम जिलों के लिए करीब 100 बसों का संचालन होता है। इनमें से ही शाम के सात बजे के बाद रात्रिकालीन सेवा के तहत डिपो से करीब 25 बसें चलती हैं। रात्रिकालीन सेवा में बसों का संचालन न होने से डिपो को हर दिन होने वाली राजस्व आय का नुकसान भी उठाना पड़ेगा।
निगम प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए जारी निर्देश में कहा है कि यदि यात्रा के दौरान रास्ते में कोहरा मिलता है तो बसों को निकटतम बस अड्डे, अनुबंधित ढाबा, पुलिस चौकी, टोल प्लाजा व अन्य सुरक्षित स्थानों पर ठहराव दिया जाए। कोहरा छंटने के बाद ही बसों को संचालन किया जाए। चेताया गया है कि जो चालक व परिचालक यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े इस निर्देश का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
निगम प्रशासन ने हाल्ट बसों के यात्रियों की सुविधा के लिए बस अड्डा परिसर में अलाव जलवाने की व्यवस्था का निर्देश दिया है। साथ ही स्थानीय नगर प्रशासन की मदद से यात्रियों को ठंड में परेशानी से बचाने के लिए अस्थाई रैन बसेरा का संचालन भी जल्द ही शुरू करवाने की व्यवस्था होगी।
कोहरे के बढ़ते प्रकोप से यात्रियों की सुरक्षित रखने के लिए ही रात्रिकालीन बसों का संचालन बंद करने का निर्णय किया गया है। इसके लिए देवीपाटन मंडल के तीनों जिले के रोडवेज प्रशासन को निर्देश दिए गए है कि वह किसी भी स्थिति में कोहरे के दौरान बसों का संचालन न कराएं। कोहरे की आमद कम होने के बाद बसों का संचालन पूर्व की भांति शुरू होगा।
अंकुर विकास, आरएम देवीपाटन मंडल