फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

सूची से शहरी गायब, ग्रामीण बने निकाय के वोटर

Fri, 04 Nov 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। अगले माह प्रस्तावित निकाय चुनाव की प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूचियों में खामियां थमने का नाम नहीं ले रही है। सर्वे व सत्यापन में बरती गई घोर लापरवाही के चलते कई निकायों की जारी मतदाता सूचियों में शहरी वोटरों के नाम गायब कर ग्राम पंचायतों से जुड़े वोटरों के नाम बड़ी संख्या में शामिल कर दिए गए। एक वार्ड में रहने वालों के नाम दूसरे वार्ड क्षेत्र में दर्ज कर देने के साथ ही कई बूथों पर मृतक व शिफ्टेड वोटरों का नाम लोगों को परेशान कर रहा है। निकाय चुनाव की जारी अनंतिम मतदाता सूिचयों में इस हद तक गड़बड़ी हुई है कि मात्र चार दिन में ही दो हजार से अधिक आपत्तियां निस्तारण को दर्ज हो चुकी हैं।
विज्ञापन

जिले की दो नगर पालिकाओं व छह नगर पंचायतों में होने वाले निकाय चुनाव के लिए तैयार अनंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन 31 अक्तूबर को किया गया था। इनमें सर्वाधिक खामियां नवसृजित नगर पंचायतों की मतदाता सूचियों में उजागर हो रही है। लापरवाही से हुए सर्वे के बाद बनी मतदाता सूचियों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के वार्ड क्षेत्र बदले जाने के साथ ही मोहल्लों में रहने वालों के सूची से हटा दिए जाने की शिकायतें सबसे ज्यादा हैं। सर्वाधिक गड़बड़ी रूपईडीहा, पयागपुर व कैसरगंज नगर पंचायतों की मतदाता सूची में दिखाई दे रही है। इसे लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ ही विभिन्न राजनैतिक दल भी अब तैयार सूचियों की शुचिता पर सवाल उठाने लगे हैं।
विज्ञापन

पयागपुर की मतदाता सूची में सीमांत गांव सुहेलवा, काशीजोत, राजापुर, मनिकापुर समेत एक दर्जन से अधिक गांव के काफी संख्या में मतदाताओं के नाम बिना काटे नगर पंचायत क्षेत्र दर्ज कर दिए गए हैं। जबकि निकाय क्षेत्र में रहने वालों के नाम सूची से गायब हैं। परिसीमन के बाद निकाय की मतदाता सूची में 15213 मतदाता दर्ज थे। जबकि सर्वे बाद प्रकाशित सूची में वोटरों की संख्या में अचानक हुई 25 प्रतिशत की वृद्धि से वोटरों की संख्या 19932 तक पहुंच गई। अपनी खामियां छिपाने को अब तहसीलदार मुकेश शर्मा कहते हैं कि सूचियां दुरुस्त बनाने को अभी आपत्तियां मांगी गई है। इसके बाद उजागर खामियों को दूर कर चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को पूरी तरह दुरुस्त बनाने का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की दो नगर पालिकाओं व छह नगर पंचायतों की प्रकाशित मतदाता सूचियों में उजागर खामियों का अंदाजा इसी से देखा जा सकता है कि चार दिन में ही दो हजार से अधिक आपत्तियां दर्ज हो चुकी हैं। पयागपुर नगर पंचायत में अब तक तीन सौ नए दावे व चार सौ से अधिक आपत्तियां दर्ज कराई गई जबकि कैसरगंज में 1956 दावे और आठ सौ से अधिक आपत्तियां दर्ज हो चुकीं हैं। इसी तरह रूपईडीहा नगर पंचायत में पांच सौ से अधिक व मिहींपुरवा नगर पंचायत में दो सौ से अधिक आपत्तियां निस्तारण को प्राप्त हो चुकी है। हालांकि सदर व नानपारा नगर पालिका समेत जरवल ओर रिसिया नगर पंचायतों में शिकायतों की संख्या अपेक्षाकृत कुछ कम है।
रूपईडीहा नगर पंचायत की मतदाता सूची दो दिन विलंब से मिली थी। इसलिए जिला निर्वाचन अधिकारी डा.दिनेश चंद्र ने स्थानीय नेताओं की मांग पर दावे व आपत्तियों की अंतिम तिथि को सात नवंबर से बढ़ाकर नौ नवंबर तक कर दिया गया है। यहां अब नौ नवंबर तक दावे व आपत्तियां ली जायेंगी।
बहराइच। जिले की दो नगर पालिका व नंगर पंचायतों में परिसीमन के बाद 24124 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है। निकाय चुनाव की मतदाता सूचियों में शामिल होने वाले यह मतदाता शहर की सरकार चुनने में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जिले में वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में नानपारा व सदर बहराइच नगर पालिका और रिसिया व जरवल में नगर पंचायतें थीं। सदर बहराइच में 31 वार्ड शामिल थे, लेकिन परिसीमन के बाद तीन नए वार्डों को शामिल करने से अब वार्डों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। इसके अलावा नगर पालिका नानपारा में 25, जरवल में 13 और रिसिया नगर पंचायत में 11 वार्ड शामिल हैं। सदर बहराइच में वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में 1.61 लाख, नानपारा में 38271, रिसिया नगर पंचायत में 10310 और जरवल नगर पंचायत में 13622 मतदाताओं के नाम शामिल थे। इन्हें मिलाकर कुल मतदाताओं की संख्या 2.23 लाख ती जो इस बार सूचियों के सर्वेक्षण के बाद बढ़कर 2.48 लाख हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed