{"_id":"6341b0d3533a6c332542a1d6","slug":"bahraich-bahraich-news-lko651955829","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबोझा के पास धंसा पुल, आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबोझा के पास धंसा पुल, आवागमन ठप
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। लगातार बारिश के बीच रायबोझा के पास राज्यमार्ग पर स्थित पुल शनिवार भोर धंस गया। इसके बाद पुल से वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। नतीजतन बहराइच से नानपारा होते हुए लखीमपुर जाने वाले इस मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुल के नीचे और आसपास काफी पानी भरा होने की वजह से पुल की मरम्मत भी शुरू नहीं हो पा रही है। वहीं, यह रास्ता बंद होने से वाहन चालकों को बहराइच-लखनऊ मार्ग से जाना पड़ा। कुछ लोग सीतापुर होते हुए भी लखीमपुर गए। इन दोनों मार्गों का इस्तेमाल करने पर करीब 150 किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार भोर पुल से कोई बड़ा वाहन गुजरा तो तेज आवाज आई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि पुल धंस गया है। इसके बाद वाहनों को रोककर पुलिस को सूचना दी गई। जब तक पुलिस पहुुंची तब तक पुल के दोनों तरफ लगभग तीन किमी. तक वाहनों की कतार लग चुकी थी। सूचना पाकर डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों तरफ खड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से लौटाया गया।
इसी दौरान अधिशाषी अभियंता, राज्यमार्ग, खंड लखीमपुर शुभ नारायण सिंह को मौके पर बुलाया गया। जांच के दौरान पुल के बीच लगा पेयर डैमेज मिला। पुल के दोनों तरफ बैरियर लगा दिया गया है ताकि वाहनों का आवागमन न हो सके। यह राज्यमार्ग पीलीभीत, बरेली, दिल्ली, बस्ती, सिद्धार्थनगर, डुमरियागंज, बलरामपुर व श्रावस्ती जाने वाली सड़कों से जुड़ जाता है। इससे रोज करीब पांच हजार लोग आते-जाते हैं। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। आवागमन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
वर्जन
पुल का पेयर डैमेज हुआ है। शासन को स्थिति से अवगत करा दिया गया है। अभी पानी भरा होने से दिक्कत आ रही है। जल्द ही मरम्मत शुरू कराई जाएगी।
शुभ नारायण सिंह, अधिशाषी अभियंता, राज्यमार्ग खंड, लखीमपुर