{"_id":"632f494a15546b694a37e60c","slug":"bahraich-bahraich-news-lko649925593","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के दौरान गिरी दीवार, दबने से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के दौरान गिरी दीवार, दबने से बच्चे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। कहारनपुरवा गांव में बारिश के दौरान ईंट भट्ठे की दीवार गिर गई। इसके नीचे दबने से एक बच्चे की मौत हो गई। परिवारवालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया गया।
कोतवाली नानपारा के कहारनपुरवा गांव निवासी मनोज कुमार कश्यप का पुत्र मोहित कुमार (10) सब्जी लेने के लिए घर से निकला था। सब्जी लेकर लौट रहा था तो तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान ही मोइनुद्दीन ईंट भट्ठे की दीवार अचानक गिर गई। मोहित इसके नीचे दब गया।
आसपास के लोगों ने उसे निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे परिवारवाले शव लेकर घर चले गए। सबका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, नायब तहसील मनीष कुमार वर्मा व नानपारा, देहात लेखपाल मनीष कुमार को सूचना मिली तो दोनों घर पहुंच गए। परिवारवालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया तो पंचनामा भरकर शव उनके हवाले कर दिया।