फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich News: Case filed against three for raping and murdering teenager

Bahraich News : तीन के खिलाफ किशोरी से दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज, पेड़ से लटका मिला था शव

Tue, 13 Sep 2022 11:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2022 11:06 AM IST
सार

 किशोरी के पिता ने बताया कि तीन लोगों ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि तीन लोगों के विरुद्ध धारा 302 व 376 डी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Bahraich News: Case filed against three for raping and murdering teenager
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बहराइच जिले में खैरीघाट थाना क्षेत्र के हरदी गौरा गांव में रविवार सुबह बबूल के पेड़ से किशोरी का शव लटका मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। सोमवार को किशोरी के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है।

विज्ञापन


किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री कक्षा नौ की छात्रा थी। वह एक लड़के से फोन पर बात कर रही थी। इस पर उन्होंने उसे फटकार लगाई थी। इसके बाद शनिवार देर शाम वह साइकिल लेकर घर से चली गई थी। रविवार सुबह उसका शव खेत में पेड़ से लटका मिला था।

विज्ञापन

 

तहरीर में उन्होंने बताया कि ग्राम खैरहनिया टेपरा निवासी तीन लोगों ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि तीन लोगों के विरुद्ध धारा 302 व 376 डी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed