{"_id":"6309098b65a6aa3223057374","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6453867177","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरकिरी के बीच 772 पुलिस कर्मी इधर से उधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरकिरी के बीच 772 पुलिस कर्मी इधर से उधर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। बीते कई दिनों से हो रही किरकिरी के बीच कप्तान ने पुलिस कर्मियों को ताश के पत्तों की तरह फेंट दिया। उन्होंने एक साथ 772 पुलिस कर्मियों के तबादले की सूची जारी कर दी। 229 सिपाहियों को थाने से पुलिस लाइन भेजा है और 285 सिपाहियों को पुलिस लाइन से थानों में तैनाती दी है। 192 सिपाहियों को एक से दूसरे थाने भेजा गया है। वहीं, पुलिस लाइन में तैनात सीओ केपी सिंह को मिहींपुरवा सर्किल का चार्ज दिया गया है। 17 निरीक्षक व 49 उपनिरीक्षक भी बदले गए हैं।
एसपी केशव चौधरी ने बताया कि मिहींपुरवा चौकी इंचार्ज संतोष सिंह को रिसिया थाने में अपराध निरीक्षक, कोतवाली नानपारा में तैनात मनोज सिंह को अपराध निरीक्षक नानपारा, पुलिस लाइन में रहे निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को साइबर इंवेस्टीगेशन, पुलिस लाइन में तैनात रहे निरीक्षक ब्रह्म गौंड को अपराध निरीक्षक रुपईडीहा, निरीक्षक विजय कुमार पांडेय को पुलिस लाइन से रिजर्व पुलिस दल प्रभारी द्वितीय, निरीक्षक राम आशीष यादव को मोतीपुर थाने से मोतीपुर थाने में अपराध निरीक्षक बनाया गया है। कई उपनिरीक्षकों को चौकी की कमान भी सौंपी गई है।