फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   rupees 7.85 crore transferred to the accounts of 13,781 farmers.

Bahraich News: 13,781 किसानों के खातों में पहुंचे 7.85 करोड़ रुपये

Tue, 13 Oct 2026 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
rupees 7.85 crore transferred to the accounts of 13,781 farmers.
 कपूरथला ​स्थित ऑडिटोरियम में किसानों को डेमो चेक देते सांसद। 
बहराइच। प्राकृतिक आपदा से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के नौ लाख से अधिक किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 493 करोड़ रुपये अंतरित किए। इसके तहत बहराइच की छह तहसीलों के 939 गांवों के 13,781 किसानों को 7.85 करोड़ रुपये कृषि निवेश अनुदान के रूप में दिए गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कपूरथला परिसर स्थित उत्थान ऑडिटोरियम में किया गया। इस दौरान सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने अन्य अतिथियों के साथ 20 प्रभावित किसानों को सांकेतिक रूप से डेमो चेक वितरित किए।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि तहसीलों में सर्वे के बाद पात्र किसानों का विवरण राहत पोर्टल पर दर्ज किया गया था। इनमें नानपारा के 1,005, महसी के 1,335, सदर के 1,783, कैसरगंज के 4,355, पयागपुर के 4,003 और मिहींपुरवा के 1,300 किसान शामिल हैं। सभी चिह्नित किसानों को सहायता उपलब्ध कराई गई है। कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, डीएम राजेश कुमार पांडेय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed