फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopards that have claimed the lives of 10 people in seven months.

Bahraich News: सात महीने में 10 लोगों की जान ले चुके तेंदुए

Tue, 13 Oct 2026 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Leopards that have claimed the lives of 10 people in seven months.
संवाद न्यूज एजेंसीमिहींपुरवा। कतर्नियाघाट और आसपास के वन क्षेत्रों में तेंदुए के हमले ग्रामीणों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। बीते सात महीने में तेंदुओं के हमलों में 10 लोगों की जान जा चुकी है। इससे गांवों में दहशत है। खेतों में काम करने से लेकर घर के आसपास निकलने और बच्चों के खेलने तक में लोग डरने लगे हैं। हर घटना के बाद गांव में मातम और परिवारों में चीख-पुकार मच जाती है।
विज्ञापन

सोमवार शाम मंझरा गांव में सात वर्षीय रोहित की तेंदुए के हमले में मौत हो गई। भाई-बहनों में मंझला रोहित घर के पास खेत में शौच के लिए गया था। तभी गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन दौड़े, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद गांव में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

इससे पहले 24 सितंबर को सुजौली के गड़ेरियन पुरवा में खेत में काम कर रहीं 35 वर्षीय ममता चौहान की तेंदुए के हमले में मौत हुई थी। 18 सितंबर को सीतारामपुरवा, बाजपुर बनकटी में फूस के घर में सो रहीं 86 वर्षीय फूलवती को तेंदुआ उठा ले गया था। बाद में उनका शव घर के पीछे नाले के पास मिला। सात सितंबर को सुजौली के आनंदनगर में नौ वर्षीय राजवीर की भी तेंदुए के हमले में जान चली गई थी। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय है। सोमवार की घटना के बाद क्षेत्रीय लेखपाल मुकेश यादव समेत पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट: निगरानी और गश्त कर रही टीमें
प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व दीक्षित ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
-------

जिले में इस साल तेंदुए के हमलों में हुईं मौतें
12 अक्तूबर 2026 : मंझरा गांव में रोहित यादव (7) की तेंदुए के हमले में गई जान।
24 सितंबर 2026 : गड़ेरियन पुरवा सुजौली गांव में खेत में काम करते समय तेंदुए के हमले में ममता चौहान (35) की मौत।
18 सितंबर : बाजपुर बनकटी में फूस के घर में सो रही 86 वर्षीय फूलवती को तेंदुआ उठा ले गया। नाले के पास मिला शव।
14 सितंबर : नानपारा रेंज के जूड़ा गांव में छह सितंबर को तीन वर्षीय लाडो पर तेंदुए ने हमला किया था। लखनऊ में मौत।
7 सितंबर : सुजौली के आनंदनगर में रात करीब 10:30 बजे तेंदुए के हमले में नौ वर्षीय राजवीर की मौत।
31 अगस्त : मोतीपुर रेंज में बरामदे में सो रहे 28 वर्षीय कमलेश की तेंदुए के हमले में मौत।
28 अगस्त : धर्मापुर रेंज के अयोध्यापुरवा में आठ वर्षीय संचित की तेंदुए के हमले में मौत।
18 जून : कतर्नियाघाट क्षेत्र के गिरजापुरी में जंगल किनारे मवेशी चराते समय तेंदुए के हमले में 34 वर्षीय राम आशीष की मौत।
29 अप्रैल : मुर्तिहा रेंज के टेढ़वा गांव में 12 वर्षीय रीता को तेंदुआ घर के पास से खींच ले गया। मिला शव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed