फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पहले मैच में मटेरा ने नेपाल को दी मात

Sat, 28 May 2022 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
bahraich
रुपईडीहा (बहराइच)। कस्बे के रेलवे ग्राउंड पर शुक्रवार की शाम से परंपरागत तरीके से सीमांचल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। नेपाल के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान सांसद मोहम्मद इश्तियाक राई व क्षेत्रीय भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र ने क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और उनका हौसला बढ़ाया। पहला मुकाबला शादाब एंड कंपनी, जैसपुर नेपाल और खालसा क्रिकेट क्लब, मटेरा के बीच हुआ। इसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए मटेरा की टीम ने नेपाल की टीम को नौ विकेट से हराया।
विज्ञापन

रुपईडीहा कस्बा व पड़ोसी देश नेपाल के क्रिकेट प्रेमियों के लिए हर वर्ष सीमांचल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो सालों से यह क्रिकेट प्रतियोगिता प्रभावित थी। इससे क्रिकेट प्रेमियों में निराशा थी। संक्रमण का खतरा लगभग खत्म होने पर शुक्रवार से एक बार फिर आयोजक पूर्व प्रधान जुबेर अहमद फारुकी, मोहम्मद आलम व श्याम पंसारी के सहयोग से नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इसमें भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी जुटे। प्रतियोगिता का शुभारंभ नेपाल के सांसद इश्तिहाक राई व भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा ने किया। इस दौरान किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भीमसेन मिश्र, जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल, प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष हरीश वर्मा व वर्तमान प्रधान संघ के अध्यक्ष आनंद पाठक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहला मुकाबला नेपाल की शादाब एंड कंपनी जैसपुर व मटेरा क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। इसमें पहले बैटिंग करते हुए नेपाल की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट खोकर 62 रन बनाए। मटेरा की टीम ने मात्र 4.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरा मैच देर रात निविया व जय हिंद टीमों के बीच खेला गया। इसमें पहले बैटिंग करने उतरी निबिया की टीम ने मोहित सिंह के शानदार शतक की बदौलत 209 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय हिंद टीम 10.2 ओवर मे 93 रन पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान महेश जायसवाल, जावेद फारूकी, खेशाल फारूकी, शमशाद खां, अब्दुल मोईद, खेसाल फारूकी, जमालुद्दीन, मोहम्मद अकरम, सुशील बंसल, जमाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed