फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

राज ठाकरे के स्वागत की घोषणा से राजनीति गर्म

Fri, 13 May 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे को अयोध्या पहुंचने से रोकने के अभियान के बीच जनपद में नया मोड़ आ गया है। एक तरफ जहां सांसद बृजभूषण शरण सिंह राज ठाकरे को अयोध्या पहुंचने से रोकने के लिए अभियान चला रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनके संसदीय क्षेत्र में रानी पद्मावत यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने राज ठाकरे का स्वागत करने का एलान किया है। इस क्रम में ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में सैकड़ों पोस्टर लगाए हैं। ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के पोस्टर लगाना कैसरगंज सांसद के अभियान के विरोध जैसा माना जा रहा है। ब्रिगेड अध्यक्ष का कहना है कि सांसद के अपने विचार हो सकते हैं, लेकिन ब्रिगेड के हजारों कार्यकर्ताओं ने राज ठाकरे के स्वागत का फैसला लिया है।
विज्ञापन

राममंदिर आंदोलन से जुड़े रहे कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या आगमन का कड़ा विरोध कर रहे हैं। बीते कई दिनों से विभिन्न जनपदों के दौरे कर सांसद ने राज ठाकरे पर महाराष्ट्र में विभिन्न स्थानों पर काम कर रहे उत्तर भारतीयों के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उन्हें अयोध्या न आने देने की बात कही है। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि राज ठाकरे उत्तर भारतीयों से माफी मांगने के बाद ही अयोध्या आ सकते हैं। वहीं, अब महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड की ओर से राज ठाकरे का खुलकर समर्थन करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

महारानी पद्मावती यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी ठाकुर ने संगठन के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पांच जून को अमौसी एयरपोर्ट पहुंचकर राज ठाकरे का स्वागत करने का आह्वान किया है। इससे तराई की राजनीति गर्मा रही है। ब्रिगेड की ओर से जनपद में शुक्रवार से इस संबंध में पोस्टर भी चस्पा करवाने शुरू कर दिए गए हैं। भवानी सिंह ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह समाज को तोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उत्तर भारतीयों व महाराष्ट्र के लोगों के बीच फूट डालने का कार्य सही नहीं है। राज ठाकरे का विरोध उनका निजी मामला है। ब्रिगेड पूरी तरह से राज ठाकरे के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed