फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

एक जाति और धर्म से बंधे हुए नहीं बाबा साहब

Thu, 14 Apr 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जिले के अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गये। जगह-जगह उनकी प्रतिमाओं पर लोकार्पण हुआ और वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान ने भी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। जिले में कई स्थानों पर रैलियां भी निकाली गईं।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय डॉ. संजीव कुमार बालियान ने जनपद भ्रमण कार्यक्रम का श्रीगणेश डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान निर्माण कर सभी को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब एक जाति और धर्म से बंधे हुए नहीं है। वह सबके लिए आदर्श हैं। संविधान के रूप में उन्होंने सभी को ऐसे धागे में बांधने का काम किया जो आजादी के इतने सालों बाद भी मजबूती से बंधा हुआ है। इस मौके पर महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। तहसील नानपारा अंतर्गत अगैय्या चौराहे पर स्थित श्री कृपाराम जनजागृति स्कूल अगैय्या चौराहे पर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर विद्यालय के प्राचार्य कृपाराम गुप्ता ने पुष्प अर्पित किये। प्राचार्य ने डॉ. आंबेडकर के बारे में बच्चों को जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक प्रमोद कुमार व शिवा सोनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। विकास खंड तेजवापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत विजौवापुर के मजरा अराई खुर्द में मुन्ना लाल गौतम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि सुरेंद्र कुमार शुक्ला व विशिष्ट अतिथि हरिकेश सिंह कुशवाहा रहे। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि सभी को संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। वक्ता मुन्ना लाल गौतम ने कहा कि समाज में सभी लोग बराबर हैं। रुपईडीहा के विभिन्न विद्यालयों व कार्यालयों में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। प्राथमिक विद्यालय रुपईडीहा प्रथम के प्रधानाचार्य नीरज कुमार गुप्ता ने संविधान निर्माता बाबा साहब की भूमिका को रेखांकित किया। इस मौके पर रुपईडीहा प्राथमिक व उच्च विद्यालय के ओम प्रकाश गुप्ता, राहुल सोनी, श्वेता, फरीद अहमद, शशि द्विवेदी, दीया पांडेय, संदीप, शीबा, तरन्नुम, आलिया खातून, नीरज कुमार गुप्ता, राकेश प्रताप सिंह, मोहम्मद कौसर आदि मौजूद रहे। बाबागंज के सीमावर्ती शिक्षा क्षेत्र नवाबगंज के सभी प्राइवेट व परिषदीय विद्यालयों में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुजौली, चफरिया व चहलवा में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। चहलवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रीतम निषाद, जयप्रकाश, रोहित गौतम, मिथलेश, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed