फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

Thu, 14 Apr 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
bahraich
खैरीघाट (बहराइच)। क्षेत्र के धर्मकुंडा गांव निवासी एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ने पर अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। एंबुलेंस कर्मियों की सूझबूझ से प्रसव सकुशल हुआ। प्रसव के बाद महिला व नवजात दोनों सुरक्षित हैं। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, इंटहा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विकास खंड शिवपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धर्मकुंडा निवासी महिला लकी सिंह पत्नी मोहित सिंह को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजनों ने गांव की आशा को बुलाया और एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, इंटहा ले जाने लगे। रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ने पर एंबुलेंस में तैनात ईएमटी आलोक कुमार व चालक लोकनाथ वर्मा ने समझदारी का परिचय देते हुए सड़क किनारे एंबुलेंस खड़ी कर महिला का प्रसव कराया। ईएमटी आलोक कुमार ने बताया कि महिला के घर से स्वास्थ्य केंद्र की दूरी नौ किलोमीटर है। प्रसव पीड़ा अधिक होने पर रास्ते में ही प्रसव कराने के बाद दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी इंटहा में भर्ती कराया गया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed