{"_id":"62585da783363d2af7162ab0","slug":"bahraich-bahraich-news-lko626147458","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रेसर की चपेट में आकर किसान कटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्रेसर की चपेट में आकर किसान कटा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरीघाट (बहराइच)। चौगाई गांव में गेहूं की मढ़ाई करते समय किसान थ्रेसर की चपेट में आ गया। उसकी कटकर मौत हो गई। थ्रेसर खोलकर शव बाहर निकाला जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के चौगाई गांव निवासी 28 वर्षीय कादिर खां पुत्र नान्हू गेहूं की फसल काटने के बाद बृहस्पतिवार को मढ़ाई कर रहे थे। बताया जाता है कि वह गेहूं का बोझ थ्रेसर में डाल रहे थे तभी अचानक पैर फिसल गया और वह थ्रेसर में घुस गए। जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक कटने से उनकी मौत हो गई। आनन-फानन में थ्रेसर मशीन को खोला गया और शव कई टुकड़ों में बाहर निकला। घटना की सूचना पर खैरीघाट थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कादिर अपने पीछे पत्नी रोशनी व तीन वर्षीय बेटे गोलू व चार माह के बेटे साहेआलम को छोड़ गए हैं। चला गया। कादिर की मौत के बाद पत्नी बार-बार बेहोश होती रहीं।