फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

स्मैक के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय कीमत एक करोड़

Thu, 14 Apr 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
bahraich
नानपारा (बहराइच)। स्मैक बेचने जा रही महिला समेत दो लोगों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। पकड़े गए लोगों के पास से सौ ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत एक करोड़ आंकी गई है।
विज्ञापन

नानपारा में स्मैक बिक्री थमने का नाम नहीं ले रही है। राजा बाजार चौकी क्षेत्र में स्मैक बेचने की चर्चा हमेशा बनी रहती है। एसपी के निर्देश पर कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने राजा बाजार चौकी इंचार्ज अमित यादव व कस्बा चौकी अनुराग सिंह को लगाया। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर राजा बाजार व कस्बा चौकी इंचार्ज दलबल के साथ बराती लाल बगिया पहुंचे। यहां दो लोग दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे।
विज्ञापन

इस पर टीम ने घेराबंदी करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान कसाईटोला निवासी नगमा व अंसार अहमद के रूप में हुई। दोनों के पास से सौ ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गई है। एसपी केशव चौधरी ने बताया कि नानपारा क्षेत्र में स्मैक बिक्री पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया है। लापरवाही बरतने पर पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed