फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

45 करोड़ का अनुदान, फिर भी नहीं खरीदा परिधान

Thu, 24 Mar 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत नौनिहालों के अभिभावकों को डीबीटी योजना के तहत अब तक लगभग 45 करोड़ रुपये अनुदान के रूप में प्रदान किए जा चुके हैं। इसके बाद भी अधिकांश अभिभावकों ने स्कूल बैग, ड्रेस, जूते व मोजे की खरीद नहीं की है। ऐसे अभिभावकों से अब विभाग हिसाब मांग रहा है। जब तक अभिभावक पूर्व में दी गई धनराशि से सामान की खरीद नहीं कर लेते तब तक उन्हें योजना का लाभ दोबारा प्रदान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

अभिभावकों के खाते में 1100 रुपये की धनराशि भेजी जानी थी। बीते वर्ष अक्टूबर माह से धनराशि भेजनी शुरू की गई थी। 31 मार्च को सत्र समाप्त हो जाएगा। इसके बाद भी तमाम अभिभावकों ने निर्धारित सामान की खरीद नहीं की है। ऐसे में छात्र-छात्राएं बिना ड्रेस व बैग के ही स्कूल जा रहे हैं। बता दें कि जिले के प्राथमिक विद्यालयों में पांच लाख 32 हजार 442 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें से लगभग साढ़े चार लाख अभिभावकों के खाते में धनराशि भेज दी गई है। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कई चरणों में अभिभावकों का डाटा निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है, लेकिन बैंक खाते आधार से लिंक न होने के कारण काफी संख्या में अभिभावकों को योजना का लाभ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

बीते दिनों अंतिम चरण में लगभग सवा लाख अभिभावकों का डाटा शासन को भेजा गया था। 31 मार्च को सत्र समाप्त होने के पहले इनमें से आधे अभिभावकों को ही योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। बीएसए अजय कुमार ने बताया कि जिन अभिभावकों को योजना के तहत धनराशि प्राप्त हो गई है। वे निर्धारित सामान की खरीद कर लें। छात्र-छात्राओं की स्कूल ड्रेस व अन्य सामान के साथ फोटो निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने पर ही योजना के अगले चरण का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed