फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

अलग-अलग स्थानों पर आग से लाखों की संपत्ति राख

Tue, 01 Mar 2022 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
bahraich
खैरीघाट/रानीपुर (बहराइच)। तराई में तापमान बढ़ने के साथ ही अग्निकांड की घटनाओं में वृद्धि शुरू हो गई है। जिले में सोमवार रात व मंगलवार दोपहर थाना खैरीघाट के शिवपुर व विकासखंड हुजूरपुर के रानीपुर में अज्ञात कारणों से आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। इसमें नकदी, जेवरात व गृहस्थी के सामान समेत अन्य सामग्री शामिल है। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। थाना खैरीघाट अंतर्गत शिवपुर बाजार निवासी अजय कुमार गुप्ता टेंट व्यवसायी हैं। सोमवार की देर रात अज्ञात कारणों से टेंट हाउस से आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन

आग बुझाने के लिए लोगों ने गुहार लगाई। मौके पर एकत्रित स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के प्रयास तेज किए, लेकिन आग की लपटों ने पूरे टेंट हाउस को चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। टेंट हाउस केे मालिक अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके गोदाम में रखा करीब पांच लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया है। आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

विकासखंड हुजूरपुर के ग्राम कारीडीहा के गड़रियनपुरवा निवासी बलराम पाल पुत्र जगदीश के घर में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान घर के लोग खेतों में काम कर रहे थे। आग की लपटें देखते ही ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर परिवारीजन घर पर पहुंचे। जब तक ग्रामीण आग पर अंकुश लगाने के प्रयास तेज करते आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक बलराम के घर में रखे 14 हजार रुपये , सोने व चांदी के जेवरात, सात क्विंटल गेहूं व धान समेत गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। घटना से पीड़ित परिवार बेहाल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed