{"_id":"6213d452fef1ac1a5b59c585","slug":"bahraich-bahraich-news-lko618852881","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी को तरस रही दो हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी को तरस रही दो हजार की आबादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबागंज (बहराइच)। कस्बे की विद्युत आपूर्ति ट्रांसफार्मर जल जाने के चलते चार दिनों से ठप है। आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र की दो हजार से अधिक की आबादी बिजली-पानी को लेकर परेशान है। विभागीय अधिकारी ट्रांसफार्मर दुरुस्त कराने में कोई दिलचस्पी नही ले रहे हैं जिससे उपभोक्ताओं में गहरा आक्रोश है। बाबागंज कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र सहाबा से बाबागंज, बीरपुर, सोरहिया, चरदा आदि गांवों की करीब दो हजार से अधिक की आबादी को विद्युत आपूर्ति की जाती है। कस्बा स्थित पशु आश्रम के पास स्थापित ट्रांसफार्मर चार दिन पूर्व ओवरलोडिंग के चलते जल गया था।
इससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। सोमवार को चार दिन पूरे हो गए, लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते ट्रांसफार्मर दुरुस्त नहीं कराया जा सका। क्षेत्र के उपभोक्ताओं का कहना है कि कस्बे में लगा ट्रांसफार्मर काफी जर्जर अवस्था में है। विगत दो माह में चार बार ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग से जल चुका है। उपभोक्ताओं ने बताया कि विभागीय उदासीनता के चलते क्षेत्र की दो हजार से अधिक की आबादी चार दिनों से बिजली-पानी को लेकर परेशान है। मामले में उपकेंद्र के अवर अभियंता सीडी गुप्ता से जब बात करने की काशिश की गई तो उनका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ।