फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

प्रदर्शन कर मतदान के बहिष्कार का एलान

Mon, 21 Feb 2022 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
bahraich
जरवलरोड (बहराइच)। विकास खंड जरवल की ग्राम पंचायत तपेसिपाह में लाखों की लागत से बनी पानी की टंकी का संचालन न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मामले में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए 27 फरवरी को होने वाले मतदान के बहिष्कार का एलान किया।
विज्ञापन

विकास खंड के पंचायत भवन पर सोमवार को ग्राम पंचायत तपेसिपाह के ग्रामीण एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में लाखों की लागत से निर्मित पानी की टंकी का संचालन न होने पर नाराजगी जताते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की टंकी के निर्माण के बाद कुछ दिनों तक पानी की आपूर्ति की गई, लेकिन उसके बाद आपूर्ति ठप कर दी गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि मामले में कई बार क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, खंड विकास अधिकारी, एसडीएम कैसरगंज व जलशक्ति मिशन के जेई कुलदीप यादव को लिखित व मौखिक अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद सभी ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं से मुंह मोड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र की जनता की मूलभूत समस्याओं का ही निराकरण नहीं किया जाएगा तो मतदान का कोई औचित्य नहीं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने 27 फरवरी को होने वाले मतदान के बहिष्कार की चेतावनी देते हुए मतदान से पूर्व जलापूर्ति की बहाली व जलापूर्ति ठप करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। मामले में क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि अगर पानी की टंकी का निर्माण पूरा हो गया है तो आपूर्ति बहाल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पानी की आपूर्ति बहाल न होने में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। इस मौके पर रमेश निषाद, संजय यादव, रक्षाराम, सुभाष, रामअवतार गौतम, तिलकराम निषाद, शिवम वर्मा, अशोक वर्मा, दीपक यादव, रामफेरे यादव, जगन्नाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed