{"_id":"620a974d99cc8927c04654b0","slug":"bahraich-bahraich-news-lko617831570","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर (बहराइच)। विकासखंड हुजूरपुर के थाना रानीपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरिया के हर्राजपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मासूम बालक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मामले में अभी मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है। हर्राजपुर निवासी दस वर्षीय बालक लालबाबू पुत्र मोहर्रम अली घर के पास स्थित मेडिकल स्टोर से दवा लेने गया था तभी वहां मौजूद एक चालक अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली मोड़ने लगा। रफ्तार तेज होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर लालबाबू के ऊपर चढ़ गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए ट्रैक्टर चालक का ध्यान इस ओर दिलाने की कोशिश की, लेकिन उसने नहीं देखा। लोगों ने बालक को किसी तरह ट्रैक्टर के नीचे से निकाला हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने लाकर खड़ा कर दिया। देर शाम तक तहरीर न मिलने के कारण मुकदमा पंजीकृत नहीं हो सका है।