{"_id":"620a974c0465d5774a522442","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6178312166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच के युवक की गुजरात में हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच के युवक की गुजरात में हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्रा (बहराइच)। प्लाईवुड फैक्टरी में काम कर रहे युवक की गुजरात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि वहां पर आपसी विवाद के दौरान युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। परिजनों का आरोप है कि वहां की पुलिस ने मुकदमा भी नहीं दर्ज किया है। युवक के शव को एंबुलेंस से गांव लाया जा रहा है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के उर्रा बाजार निवासी 28 वर्षीय राजकुमार गुप्ता पुत्र बौरे प्रसाद गुजरात के गांधी नगर स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था। साथ में भाई भी रहते थे। जिस फैक्ट्री में सभी काम करते थे उसी में स्थित आवास में सभी रुकते थे। परिजनों का आरोप है कि रविवार रात अन्य कर्मचारी से काम करने को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान सभी ने राजकुमार की जमकर पिटाई कर दी जिससे उसके हाथ -पैर टूट गए। कुछ देर में उसकी मौत हो गई।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के भाई शव लेकर घर के लिए रवाना हो गए। सभी एंबुलेंस से शव लेकर आ रहे हैं। युवक की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई का कहना है कि हत्या के बाद भी गांधी नगर पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है। मोतीपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि ऐसी कोई घटना की जानकारी नहीं है।