{"_id":"61f820e7c5616358cf1043a4","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6158385106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूस्टर डोज का लक्ष्य पूरा, किशोर टीकाकरण 90 प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूस्टर डोज का लक्ष्य पूरा, किशोर टीकाकरण 90 प्रतिशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग तेजी से लोगों को टीका लगा रहा है। सोमवार को जिले ने बूस्टर डोज के मामले में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पार कर लिया। चुनावी ड्यूटी के लिए बाहर से आए सुरक्षा बलों का टीकाकरण कर बूस्टर डोज का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। वहीं, किशोर टीकाकरण के मामले में भी जिले ने 90 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल कर ली है।
किशोर टीकाकरण के लिए जिले को 2 लाख 44 हजार का लक्ष्य दिया गया था। सोमवार को चार बजे तक 199526 किशोर-किशोरियों को कोविड टीके की पहली डोज से संतृप्त कर दिया गया। वहीं, सोमवार को दिनभर हुए टीकाकरण की फीडिंग लगातार जारी रही। टीकाकरण के नोडल एसीएमओ डॉ. जयंत कुमार ने बताया कि फीडिंग के बाद किशोर टीकाकरण 90 प्रतिशत हो गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए सक्रिय 284 टीमें लगातार टीकाकरण कर रहीं हैं। सोमवार तक 73 प्रतिशत लोगों को कोविड की दूसरी डोज भी लगा दी गई है। निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों व बुजुर्गों को बूस्टर डोज का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है।
सोमवार को वैक्सीन मंगवाई गई है। वैक्सीन आते ही पूरे सामर्थ्य के साथ स्वास्थ्य कर्मी जुट जाएंगे। किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
- डॉ. जयंत कुमार, नोडल टीकाकरण