{"_id":"61f2d96dfef1ac1a5b59b497","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6152298148","type":"story","status":"publish","title_hn":"टस्कर हाथियों ने मचाया उत्पात, पीपे बजाकर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टस्कर हाथियों ने मचाया उत्पात, पीपे बजाकर भगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। कैलाशनगर गांव में जंगल से आए टस्कर हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने कई बीघा फसल व चार मकान ढहा दिए। हाथियों के उत्पात से ग्रामीण सहमे रहे। पीपा बजाकर ग्रामीणों ने हाथियों के झुंड को जंगल की ओर भगाया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के चहलवा कैलाशनगर गांव में बुधवार रात गेरुआ नदी पार कर टस्कर हाथियों का झुंड पहुंचा। गांव में हाथियों के झुंड ने जबरदस्त उत्पात मचाया। गांव निवासी सुखराम पुत्र घूरे, प्यारे लाल पुत्र बुद्धू व मनिराम पुत्र मेवालाल समेत चार लोगों के मकान को हाथियों ने ढहा दिया। घर में रखे अनाज व गृहस्थी का सारा सामान तहस-नहस हो गया। हाथी की चिंघाड़ सुनकर ग्रामीणों ने हांका लगाया। ग्रामीणों ने गोले व पटाखे भी दागे तब जाकर हाथियों का झुंड जंगल की ओर गया। ग्रामीणों ने पूरी रात दहशत में काटी। घटना की सूचना पर सदर बीट इंचार्ज अब्दुल सलाम मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन किया। कतर्नियाघाट वन क्षेत्राधिकारी राम कुमार ने बताया कि प्रार्थनापत्र मिलने के बाद मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।