{"_id":"61c362c792f8ed20eb38bf34","slug":"bahraich-bahraich-news-lko610181642","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली चाय की पत्ती की खेप बरामद, दो गोदाम सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली चाय की पत्ती की खेप बरामद, दो गोदाम सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा/बहराइच। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को नानपारा के तोपखाना व कहारनटोला स्थित नकली चाय की पत्ती के गोदामों पर छापा मारा। टीम ने गोदामों से काफी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों के चाय की पत्ती के पैकेट, रंग व 82 सौ क्विंटल नकली चाय बरामद करते हुए दोनों गोदामों को सीज कर दिया है। टीम ने मौके पर चाय की पत्ती के नौ नमूने एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। टीम की ओर से बरामद चाय की पत्ती की कीमत 17 लाख से अधिक बताई जा रही है।
खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को विभाग के एसीएफ गोंडा अजय जायसवाल व डीओ विनोद शर्मा की अगुवाई में सीएफएसओ अमरेश कुमार, एफएसओ राघवेंद्र प्रताप वर्मा, डॉ. राम तेज, डॉ. विक्रम रावत, दीपक पटेल व पुलिस के साथ नानपारा के तोपखाना व कहारन टोला मोहल्ले में स्थित चाय की पत्ती के गोदामों पर छापा मारा। टीम को मौके पर ही विभिन्न ब्रांडों के पैकेटों में चाय की पत्ती की पैकेजिंग होते मिली। टीम ने चाय का बारीकी से निरीक्षण किया तो नकली निकली। इस पर टीम ने पूरे गोदाम को खंगालना शुरू कर दिया।
गोदाम को खंगालने के दौरान टीम को काफी मात्रा में खुली नकली चाय व नकली चाय की पत्ती बनाने में इस्तेमाल होने वाले रासायनिक रंग मिले। डीओ ने बताया कि नानपारा के दो मोहल्लों में नकली चाय की पत्ती बनाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के बाद विभाग की पूरी टीम ने एक साथ दोनों स्थानों पर छापा मारा। डीओ ने बताया कि बरामद सामान व गोदामों को मौके पर ही सीज कर चाय की पत्ती के नौ नमूनों को एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधितों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।