{"_id":"61b638b744336c57c1031800","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6086412124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्न महोत्सव के तहत बांटा निशुल्क खाद्यान्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्न महोत्सव के तहत बांटा निशुल्क खाद्यान्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शासन के निर्देश पर रविवार को पूर्ति महकमे की ओर से जिले में अन्न महोत्सव कार्यक्रम के तहत गरीब उपभोक्ताओं को निशुल्क राशन का वितरण कराया गया। इस दौरान जिलेभर की राशन की दुकानों पर उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़ को कोटेदारों की ओर से निशुल्क गेहूं, चावल, चना, रिफाइंड व नमक का वितरण कराया गया।
जिले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पूर्ति महकमे के तहत कोटे की 1315 दुकानें संचालित हैं। शासन की ओर से दिसंबर से मार्च माह तक गरीब उपभोक्ताओं को निशुल्क गेहूं, चावल, रिफाइंड, चना व नमक देने की कार्ययोजना बनाकर पूर्ति महकमे को 12 दिसंबर से दो चरणों में अन्न महोत्सव कार्यक्रम मनाते हुए खाद्यान्न वितरण के निर्देश दिए गए थे। शासन ने खाद्यान्न वितरण जनप्रतिनिधियों, सभासदों, जिपं सदस्यों व नोडल अधिकारियों की देखरेख में कराने को कहा था। मालूम हो कि जिले में अंत्योदय कार्ड धारकों की संख्या एक लाख 27 हजार 31 और पात्र गृहस्थी की संख्या पांच लाख 74 हजार 51 है।
शासन की ओर से अंत्योदय उपभोक्ताओं को 20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल और पात्र गृहस्थी के उपभोक्ताओं को तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल वितरित किया जा रहा था, लेकिन चुनावी वर्ष होने से शासन की ओर से दिसंबर माह से दो चरणों में अंत्योदय उपभोक्ताओं को 35-35 किलो व पात्र गृहस्थी के उपभोक्ताओं को 5-5 किलो खाद्यान्न के साथ एक किलो चना, एक पैकेट रिफाइंड व एक पैकेट नमक के वितरण के निर्देश दिए थे। इसी के तहत रविवार को नगर क्षेत्र में मोहल्ला बशीरगंज में कोटेदार मुदित श्रीवास्तव, खत्रीपुरा में चंदन गुप्ता समेत पूरे नगर क्षेत्र की कोटे की दुकानों पर कोटेदारों ने स्थानीय भाजपा नेता व सभासदों की देखरेख मेें अन्न महोत्सव कार्यक्रम मनाते हुए उपभोक्ताओं को नि:शुल्क राशन व अन्य सामग्रियों का वितरण कराया।
विज्ञापन
बिछिया की ग्राम पंचायत चफरिया मेें ग्राम प्रधान अजीज अहमद की देखरेख में ग्रामसभा के अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों को गेहूं, चावल, रिफाइंड, चना व नमक का वितरण कराया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल के महामंत्री विद्याप्रकाश विश्वकर्मा, कोटेदार दुर्गेश कुमार, ग्राम पंचायत सदस्य राधेश्याम आदि मौजूद रहे। नवाबगंज के बसंतापुर कालिका, ग्राम पंचायत उमरिया में भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य बेचे लाल जायसवाल की देखरेख में खाद्यान्न का वितरण कराया गया। इस मौके पर रामचंदर चौधरी व कोटेदार मौजूद रहे। रिसिया के बंगलाचक, ऋषिभूमि, राजेंद्र नगर, बलभद्दरपुरवा आदि गांवों में भी राशन का वितरण कराया गया। तहसील मोतीपुर के चहलवा आदि गांवों में कोटेदारों द्वारा खाद्यान्न का वितरण कराया गया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमित पांडेय, दीपक यादव आदि मौजूद रहे।
सुजौली थाना क्षेत्र भैसाही गांव के कोटेदार की ओर से खाद्यान्न का उठान नहीं कराया गया था। इससे भैसाही में शासन की मंशानुसार खाद्यान्न वतरण नहीं कराया जा सका। रविवार को जब क्षेत्र के उपभोक्ता खाद्यान्न लेने राशन की दुकान पर पहुंचे तब सभी को जानकारी मिली। इस दौरान सभी मायूस होकर बैरंग लौट गए।