फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

खैरा चौराहा बाजार में गंदगी से बुरा हाल

Tue, 23 Nov 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बौंडी (बहराइच)। विकास खंड तेजवापुर अंतर्गत खैरा चौराहा बाजार इन दिनों गंदगी से बदहाल नजर आ रहा है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर व चोक नालियां लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुईं हैं। इससे संक्रामक रोगों की आशंका से भी लोग परेशान हैं। लोगों ने शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन

खैरा चौराहे पर कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सार्वजनिक मार्गों पर भी कूड़ा फैला हुआ है। इससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराने पर भी समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है। खैरा-जैतापुर मार्ग व खैरा-बेड़नापुर मार्ग पर बनी नालियां कूड़े से जाम हो गई हैं। इससे नालियों का पानी मुख्य मार्ग पर बह रहा है। नालियों की सफाई न होने से मच्छरों की समस्या भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

ऐसे में लोग डेंगू के खतरे से भी परेशान नजर आ रहे हैं। स्थानीय नागरिक रिजवान अंसारी ने बताया कि यहां कूड़े का नियमित उठाव नहीं होता है। चौराहे पर कूड़ा उठाने के लिये तैनात कर्मी भी नदारद रहते हैं। जगदीश जायसवाल ने बताया कि सड़कों के किनारे बनीं नालियां चोक हैं। इनकी सफाई न होने से काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। दुकानदार मोहित गुप्ता का कहना है कि कूड़े की दुर्गंध के कारण ग्राहक दुकानों पर रुक नहीं पाते। व्यवसायी रंगीलाल का कहना है कि उनकी दुकान के पीछे ही कूड़ा डंप किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed